मोतिहारी में टीईटी अभ्यर्थियों का हंगामा, फूंक डाली सरकारी गाड़ी
मोतिहारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के एडमिट कार्ड वितरण में मोतिहारी, बक्सर, मधुबनी, नवादा, लखीसराय समेत कई जिलों में अभ्यर्थियों ने भारी बवाल किया। मोतिहारी में तो अभ्यर्थी कुछ ज्यादा ही उग्र हो गये। छात्रों ने मोतिहारी के बीडीओ मनोज कुमार के सरकारी वाहन में आग लगा दी। जिला स्कूल व बलुआ स्थित रेलवे गुमटी पर अभ्यर्थियों ने भारी बवाल किया। बलुआ रेलवे गुमटी पर आग लगा दी। करीब तीन घंटे तक ट्रेनों व वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मुजफ्फरपुर से गोरखपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी को भी निशाना बनाया। मालगाड़ी के इंजन के शीशे तोड़ डाले। उपद्रव पर उतारू अभ्यर्थियों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमले किये। अभ्यर्थियों के आक्रोश का कारण लंबी लाइन की वजह से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड मिलने में हो रही परेशानी थी। गौरतलब है कि एडमिट कार्ड मिलने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है। मोतिहारी के जिला स्कूल व बलुआ रेलवे गुमटी पर अभ्यर्थियों ने भारी बवाल किया। जिला स्कूल भवन स्थित टीईटी प्रवेश-पत्र वितरण केंद्र पर भी जमकर रोड़ेबाजी की और केंद्र में वितरण के लिए रखे गये
No related posts.